28.1 C
Varanasi
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

गाजीपुर: रामपुरमाझा थाना पुलिस की कार्रवाई: 97 वाहनों का चालान, मचा हड़कंप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। यातायात जागरुकता माह नवंबर 2025 के तहत जिले में पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र के निर्देशन में रामपुर माझा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों पर कुल 97 वाहनों का चालान किया।
पुलिस  टीम द्वारा विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट के मोटर साईकिल पर सवारी करना, डग्गामार वाहन, ओवरलोड वाहन, जातिसूचक/भड़काऊ शब्द लिखे वाहन, बिना सीटबेल्ट, मानक के विरुद्ध नंबर प्लेट, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन समेत विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई।  रामपुर माझा थाना प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि ज़िले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: गेहूं खरीद का हुआ शुभारंभ: 76 केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी

गाजीपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद की औपचारिक शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को जंगीपुर मंडी स्थित...

ख़बरें यह भी