21.2 C
Varanasi
Sunday, March 15, 2026
spot_img

गाजीपुर: 1079 किलोग्राम भुना चना सीज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर/ रमेश चन्द्र पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II  के निर्देशन में जनपद में भुना हुआ चना व अन्य समान खाद्य पदार्थ के विनिर्माण इकाईयों, संगठित क्षेत्र (मण्डी/बाजार) ई-कामर्स प्लेटफार्म, प्रसंस्करण इकाई, भण्डारण इकाई, वितरक, ट्रांसपोर्टेशन आदि पर Auramine  सिन्थेटिक कलर का उपयोग खाद्य पदार्थों में किए जाने की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-01 नमूना संग्रहित किया गया। 1079 किलोग्राम भुना चना अनुमानित मूल्य रू0-87399/- सीज कार्यवाही की गई। जिसमें 15.12.2025 को युसुफपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित राकेश कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-त्रिलोकी एण्ड सन्स से भुना चना का 01 नमूना संग्रह किया गया एवं 1079 किलोग्राम भुना चना अनुमानित मूल्य रू0-87399/- सीज कार्यवाही की गई।
संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, गुरूग्राम हरियाणा प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचन्द गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, बिपिन कुमार गिरि एवं नबीउल्लाह खाद्य सहायक की टीम द्वारा की गई।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हाजीपुर बरेसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरेसर स्थित जामा मस्जिद में रविवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया...

ख़बरें यह भी