21.2 C
Varanasi
Sunday, March 15, 2026
spot_img

गाजीपुर: पेंशनर्स ने वित्त विधेयक अधिनियम 2025 में संशोधन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े






गाजीपुर। पेंशनर्स ने वित्त विधेयक अधिनियम 2025 में संशोधन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यह संशोधन दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को आठवें वेतन आयोग की सुविधाओं से बाहर करता है, जिससे पेंशनर्स में भारी नाराजगी है। सेवा निवृत कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर्स समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन आयोजित किया गया। जिले के कोने-कोने से आए पेंशनरों ने जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी सदर को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने सरकार की भेदभावपूर्ण नीतियों की आलोचना की। चौधरी दिनेश चंद्र राय ने केंद्र सरकार से अपील की कि सेवानिवृत्त कर्मियों को पूर्व की भांति आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाया जाए। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने जनपद के सभी कार्यरत, सेवारत कर्मियों और पेंशनर्स संगठनों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सीनियर बेसिक संघ के महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की।
धरना सभा को यशवंत सिंह यश, उग्रसेन सिंह, रत्नेश राय, नारायण उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, ई. सुरेन्द्र प्रताप यादव, अमर नाथ तिवारी, सुरेश कुमार सिंह, डॉ. पी. एन. सिंह, वंशराज सिंह, डॉ. अम्बिका पाण्डेय, जनार्दन सिंह, बरमेश्वर उपाध्याय, अशोक कुमार और बाल कृष्ण यादव सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रुद्र नारायण सिंह ने की और संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दूबे ने किया। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हाजीपुर बरेसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरेसर स्थित जामा मस्जिद में रविवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया...

ख़बरें यह भी