22.1 C
Varanasi
Sunday, March 15, 2026
spot_img

गाजीपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने दी बधाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष पंकज चौधरी के नाम की घोषणा केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने रविवार को की। 1980 में भाजपा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद पंकज चौधरी 16वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।
आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत बिंद ने पंकज चौधरी के आवास पर मुलाक़ात कर उन्हें बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर डा. संगीता बलवंत बिन्द ने कहा कि जितनी व्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा अपनी निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करती है और सदस्य बनाती है, उसका आश्चर्य सभी को होता है। इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है। हमे पूर्ण विश्वास है की आगामी विधानसभा चुनाव में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा अपना परचम लहराएगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हाजीपुर बरेसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरेसर स्थित जामा मस्जिद में रविवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया...

ख़बरें यह भी