
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के खिजिरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत चहारन चट्टी के पास देर शाम दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। थाना क्षेत्र के वीरापाह भटौली गांव निवासी अमर नाथ उर्फ गुल्लू पुत्र जोखु राम को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। खिजिरपुर निवासी समाजसेवी आयुष सिंह ने घायल को एंबुलेंस से लेकर मेडिकल कॉलेज गये वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी राजनरायन ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजवाया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अचानक हुए इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार से उसका सहारा छीन लिया।







