21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: चोरी की अपाचे के साथ आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रक्सहा बाईपास पर चेकिंग के दौरान चोरी की अपाचे आरटीआर 160 सीसी मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चंदेल मय हमराह टीम वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में वाहन चोरी की निकली, जिसका इंजन नंबर BEOKH2183958 और चेचिस नंबर MD634BE41H2K85177 पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्वामी शरण यादव उर्फ गणेश यादव, पुत्र भोला सिंह यादव, निवासी उकनी वीरमराय, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। आरोपी पर पहले से ही पांच संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को हवालात में भेजते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: संपूर्ण समाधान दिवस: 365 शिकायती पत्र में 43 का हुआ निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में अविनाश कुमार, की...

ख़बरें यह भी