34.3 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: डाॅक्टर का मिला नहर में शव, छानबीन में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। सेवराई क्षेत्र स्थित देवल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. अनुपम पल्लव का शव स्वतंत्रता दिवस के दिन जमानिया क्षेत्र में बड़ी नहर में मिला। झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे कहीं जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने नहर में एक हाथ पानी से बाहर दिखाई दिया और वहीं पास में उनकी स्कूटी खड़ी मिली, जिससे सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर जमानिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार, डॉ. अनुपम पल्लव पिछले कुछ समय से अवसादग्रस्त थे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धनंजय आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: एसओ करंडा की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार की इनामिया महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ सख्त तेवर और तेज तर्रार कार्रवाई के लिए चर्चित करण्डा थाना प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता...

ख़बरें यह भी