देवकली। न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 15 नवम्बर दिन शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय हथौड़ी, न्याय पंचायत देवकली में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दयाशंकर पाण्डेय जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर एवं विशिष्ट अतिथि राजीव यादव खंड शिक्षा अधिकारी देवकली द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक महेन्द्र प्रताप यादव, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ देवकली अध्यक्ष दीपक जायसवाल, ग्राम प्रधान मंडपा जितेंद्र यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवकली सोनू पाण्डेय, ओमप्रकाश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ करण्डा, दिवाकर सिंह जिला संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राधेश्याम सिंह जिला सह संयोजक टीएससीटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बिपिन कुमार शुक्ला संकुल प्रभारी, देवकली द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनुदेशक अनिल विश्वकर्मा, पूजा सिंह, विनोद यादव, बलवीर, अमिता कुमुद सहित विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग के बालक–बालिकाओं ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, ऊँची कूद और लंबी कूद जैसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से रोहित उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेपुर तथा बालिका वर्ग से शालू प्राथमिक विद्यालय सईचना प्रथम स्थान पर रहे।
उच्च प्राथमिक स्तर 600 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से बिट्टू सोनकर उच्च प्राथमिक विद्यालय हथौड़ी और बालक वर्ग से सचिन उच्च प्राथमिक विद्यालय हथौड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पचरासी तथा उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय हथौड़ी की टीम विजयी रही।
विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं सामान्य ज्ञान पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। न्याय पंचायत स्तरीय खेल समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष मालती मौर्य तथा सचिव ओमप्रकाश त्यागी द्वारा प्रतियोगिता का संचालन प्रभावी ढंग से किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हथौड़ी के प्रधानाध्यापक एवं खेल व्यवस्थापक अम्बिका सिंह यादव, धर्मदेव सिंह कुशवाहा तथा रजनीश कुमार ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में पूर्व एआरपी चन्दन सिंह, एआरपी मणिकांत चौबे, निशा कुशवाहा, विनीत कुमार, मणिन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, राजेश पाण्डेय, विजय दुबे, प्रीति सिंह, संगीता कुमारी, गजाला नाहिद, अंजू पाठक,अंशु यादव काजल मोदनवाल ,रामकिशुन, प्रमोद कुमार,अशोक राय,प्रदीप कुमार,अलका सिंह,प्रमोद यादव,कमलेश यादव,शशिकांत राजन, अमरनाथ बिंद,भूपेंद्र यादव,रामजीत ,विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को बढ़ावा देते हुए शिक्षा के साथ खेलों के संतुलित विकास का संदेश दिया।
गाजीपुर: न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता न्याय पंचायत देवकली में सफलतापूर्वक सम्पन्न
जरुर पढ़े







