गाजीपुर। अपराधियों पर नकेल कसने की पुलिस की सख्त मुहिम एक बार फिर रंग लाई। करंडा थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 188/2025 धारा 109(1), 61(2), 3(5) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त बिट्टू यादव उर्फ विशाल यादव को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय हमराह चेकिंग अभियान पर थे, तभी ग्राम मानिकपुर कोटे निवासी अभियुक्त बिट्टू यादव पुलिस की नज़र में आ गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा .315 बोर व खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर थाने लाकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय हमराह, थाना करंडा शामिल रहे।









