34.3 C
Varanasi
Monday, March 16, 2026
spot_img

गाजीपुर: CCTV कैमरे के नजर में रहेंगे गोआश्रय स्थल – सीडीओ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, गाजीपुर में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की गयी जिसमे जनपद की प्रगति अत्यंत कम पाये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी को आगामी तीन दिवस में गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश की संख्या के आधार चारागाह की भूमि पर हरा चारा उगाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी को  विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित कर गोआश्रय स्थलों में  संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा एवं चोकर आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए तथा जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। गोआश्रय स्थलों पर मानक के अनुरूप अभिलेख बनाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजीपुर को समस्त गोआश्रय स्थलों को प्रारूप छपे हुए रजिस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जनपद के समस्त 60 गोआश्रय स्थलों में सी०सी०टी०वी० कैमरा लगाने का कार्य चल रहा है और अबतक 14 गोआश्रय स्थलों में सी०सी०टी०वी० कैमरा स्थापित कर दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर को विकास भवन गाजीपुर में आवंटित कक्ष संख्या 30 में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों में गोवंशों को दिए जा रहे भूसा, हरा चारा एवं चोकर एवं अन्य व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करने के निर्देश दिये गए।
बैठक में डा० अरविन्द कुमार शाही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दीन दयाल वर्मा परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज,  डा० राकेश कुमार गौतम नोडल अधिकारी गोशाला, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हाजीपुर बरेसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरेसर स्थित जामा मस्जिद में रविवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया...

ख़बरें यह भी