गाजीपुर। एसपी डॉ ईरज राजा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस ने एक और सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं उपनिरीक्षक विरेन्द्र राय मय हमराह पुलिस टीम द्वारा सोनवल रेलवे क्रॉसिंग के पास से थाना सुहवल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 137/2025, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त अजीत राजभर को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अजीत राजभर (20) पुत्र राजनरायन, निवासी ग्राम सुगवलिया, थाना सुहवल, पर 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप था। पीड़िता को 13 दिसंबर को बरामद किया गया था। उसके बयान और मेडिकल अवलोकन के आधार पर मामला बढ़ाते हुए मुकदमा धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक विरेन्द्र राय मय फोर्स, थाना सुहवल, गाजीपुर शामिल रहे।
जरुर पढ़े







