24.2 C
Varanasi
Monday, March 16, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस मुठभेड़: अंतर्जनपदीय गो-तस्कर गोली लगने से घायल, तमंचा-कारतूस, जिंदा गोवंश व बिना नंबर अर्टिगा बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बिरनो पुलिस टीम ने बीती मध्यरात्रि मुठभेड़ में एक शातिर अंतर्जनपदीय गो-तस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। मौके से .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, क्रूरतापूर्वक बंधे दो जिंदा गोवंश तथा बिना नंबर प्लेट की चारपहिया वाहन अर्टिगा बरामद की गई।
उप निरीक्षक रामप्रवेश मय फोर्स रात्रि गश्त/संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के भवरहां नहर के पास मौजूद थे। इसी दौरान आजमगढ़ की ओर से आते एक संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोकने का इशारा किया गया, परंतु चालक तेज गति से वाहन भगा ले गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष बिरनो उप निरीक्षक अजय कुमार मय टीम ने NHAI प्लांट के पास वाहन को आगे से घेर लिया। खुद को दोनों ओर से घिरा देख वाहन सवार अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य अभियुक्त को मौके से हिरासत में लिया गया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो अभियुक्त फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु सघन तलाशी अभियान जारी है। वाहन की तलाशी के दौरान वध हेतु ले जाए जा रहे क्रूरतापूर्वक बंधे दो जिंदा गोवंश बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल चिकित्सीय सहायता हेतु नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया। प्रकरण के संबंध में थाना बिरनो पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उर्फ भोदू (22वर्ष) पुत्र इरशाद, निवासी नोनहरा, थाना नोनहरा है।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बिरनो उप निरीक्षक अजय कुमार मय टीम एवं उप निरीक्षक रामप्रवेश मय हमराह, थाना बिरनो शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हाजीपुर बरेसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल

मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर बरेसर स्थित जामा मस्जिद में रविवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया...

ख़बरें यह भी