गाजीपुर। शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार गाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य गाजीपुर द्वारा किया गया। व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जी. एस. टी. -2.0 सुधारों के प्रति जागरूकता हेतु उद्यमियों, करदाताओं एवं अन्य स्टेक होलडर्स के साथ संवाद स्थापित किया गया। जिसमें पंजीयन, रिटर्न फाईलिंग, समाधान योजना, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, ईट भट्ठा से प्राप्त होने वाले राजस्व के संबंध में प्रोजक्टर के माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। व्यापारियों से संवाद के क्रम में व्यापारियों द्वारा समस्याओं के संबंध जो सुझाव दिये गये उनका संकलन किया गया। सुझावों में मुख्य रूप से हेल्प डेस्क स्थापित किये जाने तथा आनलाईन नोटिस के साथ मैन्यूवली प्रेषित किये जाने, तहसील स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करने, ईट भट्ठा व्यवसायियों के लिये पाये के आधार पर समाधान योजना (जैसा कि वैट अधिनियम में लागू था) लाने तथा कर न देने वाले भट्ठों के संबंध में कार्यवाही कराये जाने का सुझाव दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेन्द्र बहादुर संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) वाराणसी, उपायुक्त सर्वेश कुमार सिंह, जयसेन, विवेक मिश्रा, एवं सहायक आयुक्त प्रभात कुमार सिंह, श्रीमती प्रतिभा राय तथा राज्य कर अधिकारी विवेक मणि तिवारी, श्रीमती किरन पुष्कर एवं राज्य कर गाजीपुर के समस्त कर्मचारी तथा व्यापार मण्डल के विजय वर्मा, श्री लल्लन सिंह, अनिश अहमद, अशोक अग्रहरी, अच्छे लाल कुशवाहा, एवं टैक्स बार एसो० गाजीपुर के अध्यक्ष श्री बंसत सेठ, एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा सम्मानित करदाता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी को सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रानिक मीडिया से संबंधित मीडिया कर्मियों द्वारा कार्यक्रम का व्यापक रूप से कवरेज किया गया।
जरुर पढ़े







