26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। शहर के सकलेनाबाद में शुक्रवार की देर रात किराना की दुकान में आग लगने से सत्तर हजार रुपये नकद और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने लोगों की मदद से आग बुझाया। चीतनाथ निवासी निरंजन गुप्ता की सकलेनाबाद में संजय ट्रेडिंग किराना की दुकान है। निरंजन रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गये। देर रात पड़ोसी ने दुकानदार को दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचा। देखा कि आग की लपटें उठ रही है। आग की लपटें देख आस पास के लोग पहुंचकर आग बुझाने लगे। आग की सूचना फायर व्रिगेड को दी गई। फायर कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों के मदद से आग बुझाया। इस आग में सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार निरंजन ने बताया कि काउंटर में सत्तर हजार रुपये के साथ करीब पचीस लाख का सामान जल गया है।आग कैसे लगी यह मालूम नहीं हो सका।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी