26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: एएसपी सिटी ने दुल्लहपुर थाना का किया निरीक्षण,अभिलेख, विवेचना और अनुशासन का की परख

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा ने थाना दुल्लापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। एएसपी सिटी ने अपराध पंजिका, विभिन्न रजिस्टरों तथा मालखाने के रख-रखाव की सूक्ष्म जांच की। थाना परिसर, कार्यालय एवं बैरक की साफ-सफाई व अनुशासन का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। महिला फरियादियों की शिकायतों के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण हेतु संचालित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को भी परखा गया।
लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी को शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के अंत में एएसपी सिटी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति विनम्र, निष्पक्ष और संवेदनशील व्यवहार अपनाने, पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने तथा शासन की मंशा के अनुरूप जनहितैषी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की कड़ी हिदायत दी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी