10.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

यूपी में कम हुईं 504 पंचायतें, 57695 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



लखनऊ। राज्य के पंचायती राज विभाग ने आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत अब प्रदेश में 504 ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं. नई अधिसूचना के अनुसार, अब राज्य में कुल 57,695 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे. विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि ग्राम पंचायतों की संख्या में अब कोई बदलाव नहीं होगा। पंचायती राज विभाग ने अगले साल अप्रैल 2026 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस चुनाव में ग्राम प्रधानों के अलावा 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का भी चुनाव होगा. यह पुनर्गठन ग्राम पंचायतों के क्षेत्रीय और प्रशासनिक समायोजन के लिए किया गया है, ताकि बेहतर शासन और विकास कार्य सुनिश्चित किए जा सकें। अधिकारियों के अनुसार, इस पुनर्गठन से ग्राम पंचायतों की सीमाओं को तर्कसंगत बनाया गया है और छोटी पंचायतों को मिलाकर बड़ी इकाइयां बनाई गई हैं. इससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा. पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा. यह चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और नेतृत्व के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं. पंचायती राज विभाग ने सभी जिला प्रशासनों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि अप्रैल 2026 में निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हो सके।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी