23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिया शिवपूजन बाबा का आशीर्वाद, कहा आश्रम की दिव्य ऊर्जा से मिलता है समाज को सही मार्ग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित दिव्य लोक आश्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय पहुँचे और त्रिकालदर्शी अंतर्यामी संत प्रभु शिवपूजन बाबा के चरणों में माथा टेका। जिलाध्यक्ष ने बाबा से आशीर्वाद लेकर जिले की शांति, समृद्धि और जनता की मंगलकामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिवपूजन बाबा जैसे संत समाज के लिए आस्था और प्रेरणा के स्तंभ हैं। उनका सानिध्य न केवल आंतरिक शक्ति प्रदान करता है, बल्कि हमें धर्म, समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की दिशा भी दिखाता है।
आश्रम में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद रही। लोगों ने बाबा का आशीर्वाद लेकर अपने जीवन की उन्नति और परिवार की खुशहाली की कामना की। बताया जाता है कि दिव्य लोक आश्रम क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का केंद्र माना जाता है। यहाँ देशभर से श्रद्धालु मार्गदर्शन पाने पहुँचते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति भी आश्रम में रही।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी