9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

Ghazipur: परिजनों ने दोगुनी उम्र के लड़के से किया रिश्ता पक्का, युवती ने भागकर की टीचर से शादी, भाई समेत अन्य पर दर्ज कराई एफआईआर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। गहमर में 22 साल की युवती ने अपने परिवार द्वारा एक बड़े व्यक्ति से जबरदस्ती शादी कराने के प्रयास का विरोध किया और एक शिक्षक से शादी कर ली. परिवार के विरोध के बाद, युवती और उसके पति ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
हर युवती चाहती है कि उसका होने वाला दूल्हा उसका हम उम्र और सुंदर सुशील हो, लेकिन कभी-कभी अच्छे घर-परिवार के लालच में ग्रामीण इलाके में अधेड़ उम्र के व्यक्ति से कम उम्र की लड़कियों की शादी परिवार के लोग पक्की कर देते हैं. ऐसा ही मामला गाजीपुर के गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है जहां एक युवती की शादी भाई और पिता ने उससे दोगुनी उम्र के व्यक्ति से तय कर दी. लड़की ने इस बात का विरोध किया. परिजन नहीं माने तो स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर से युवती ने शादी कर ली. अब युवती ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है और भाई और परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
मामला गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां की रहने वाली 22 साल की युवती ने अपने माता, पिता, भाई के साथ परिवार के अन्य लोगों पर पैसे लेकर शादी करने का आरोप लगाया है. जिसके खिलाफ जाते हुए उसने परिवार से बगावत कर दी. युवती ने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत टीचर जो शाहगंज जौनपुर का रहने वाला है और मौजूदा वक्त में सेवराई तहसील के एक कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत है से शादी कर ली है. यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से शिव मंदिर में की गई. युवती अब टीचर के साथ ही पत्नी बनकर रह रही है.

मैसेज में दी जान से मारने की धमकी-

इस दौरान दोनों ने अपने जीवन की सुरक्षा को लेकर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट दाखिल की थी और उसी रिट पर 18 जुलाई 25 को जीवन की सुरक्षा का आदेश मिला था. क्योंकि इन दोनों की शादी के बाद से ही युवती के माता-पिता और भाई काफी गुस्से में हैं. भाई ने युवती के पति को 4 अगस्त को मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी है. आरोप है कि युवती के भाई ने उसके पति को मैसेज में कहा है कि, मिल जाओ तो काट कर पार्सल कर दूंगा. जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर –

विवाहित दंपति ने पुलिस के पास जाकर पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने उनकी जान की सुरक्षा को देखते हुए गहमर थाना में मामला दर्ज किया है और युवती के भाई और उसके साथी के खिलाफ मामला नामजद किया है. गहमर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को नामजद करते हुए धारा 352 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी