26.1 C
Varanasi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

गाजीपुर: भाजपा-सपा दोनों एक ही थैली के है चट्टे बट्टे – स्‍वामी प्रसाद मौर्य

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा निशाना साधा है.  स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “दोनों एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं. दोनों गुंडाराज जंगलराज के पोषक हैं.” स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी सरकार में आज सबसे बड़ा कहर नौजवानों की नौकरी पर आया है. जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से सरकारी नौकरियों में भर्ती बंद हो गई है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. साथ ही 2027 के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज योगी सरकार गांव के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने पर आमादा है. गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कई सरकारी संस्थान निजी हाथों में देने की तैयारी है. केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: सचिव ने अपने रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट में ग्राम प्रधान से मंगाए पैसे, कमीशन मांगने का वीडियो वायरल, बीडीओ से कार्रवाई की मांग

गाजीपुर। विकास खंड करंडा में एक माह में दूसरी बार भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। ग्राम पंचायत सिसौड़ा...

ख़बरें यह भी