14.6 C
Varanasi
Friday, February 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: डीएम ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के संबंध में ली जानकारी,15 दिनो में संबंधित विभाग से निस्तारण की दिए निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार मे किया गया। जिला सैनिक बन्धु बैठक को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर मो० निशात अफजल (अ०प्रा०) के द्वारा संचालन किया गया। बैठक में जनपद के 43 से अधिक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए 9 प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। स्वयं पूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उनके निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को पत्र जारी करने का निर्देश दिया।साथ ही जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में बैठक में आयी शिकायतों का 15 दिन में संबंधित विभाग से निस्तारण की रिपोर्ट प्राप्त होनी चाहिए, और आवेदनकर्ता को भी उसकी प्रति उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त पुराने लम्बित प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली गई। लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराए जाने का भी निर्देश दिया गया। जिला सैनिक बन्धु बैठक का समापन अन्त में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, द्वारा सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं अधिकारीगण का आभार के साथ किया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होली पर्व पर खाद्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान: सवा दो लाख के खाद्य पदार्थ को किया सीज

गाजीपुर। आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य...

ख़बरें यह भी