गाजीपुर। मनिहारी ब्लॉक स्थित सुजनीपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी एवं पूर्व ग्राम प्रधान श्री पारसनाथ सिंह जी का कल वाराणसी के बी. एच. यू. मे निधन हो गया।
जिनके जाने से क्षेत्र वाशियो में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
श्री पारसनाथ सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र समाज और गांव की सेवा को समर्पित रहा जिसके चलते वह गांव के कई बार ग्राम प्रधान रहकर लोगों की सेवा की।
उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सजनीपुर ले जाया जा रहा है जहां उन्हें पुलिस बल द्वारा अंतिम सलामी दी जाएगी एवं राष्ट्रध्वज द्वारा सम्मान से उनकी अंतिम विदाई की जाएगी। उनके चले जाने से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
जरुर पढ़े







