16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: दिव्‍यांगजनों को मिलेगा 25 हजार रुपये का राज्‍यस्तरीय पुरस्‍कार, आवेदन के लिए गाइडलाइन जारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ यादव ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की धनराशि रू0 5000/- से बढ़ाकर रू0 25000/- कर दिया गया है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 प्रत्यापित की गयी है। नियमावली में राज्य पुरस्कारों हेतु 12 विभिन्न श्र्रेणियों में पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी/संस्थायें अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त कर अपना पूर्ण विवरण/अभिलेखों सहित 03 प्रतियों में 15 जुलाई 2025 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे अग्रिम कार्यवाही की जा सकें। पात्रता हेतु कार्य क्षेत्र- दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्र्रेष्ठ नियोक्ता, सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेण्ट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन को सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाए प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाईट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत् अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार हाने चाहिए।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी