16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: राजकीय आईटीआई परिसर में 21 जून को लगेगा रोजगार मेला, बड़ी कं‍पनिया लेगी भाग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

 


गाजीपुर।  निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के द्वारा राजकीय आई0टी0आई0, (परिसर) गाजीपुर में एकदिवसीय रोजगार मेला/कैंपस ड्राइव का आयोजन दिनांकः-21.06.2025 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। उक्त रोजगार मेला/कैंपस ड्राइव में मुख्य रूप से विजन इण्डिया प्रा0लि0, क्वैस कॉपोरेशन लि0 नोएडा, कार्पोरेशन प्रा0लि0, बिग ट्री प्राइवेट लि0 नोएडा, सुपरवाईजर, डाटा इन्ट्री, हेल्पर, टेक्नीशियन के पदों पर चयन किया जायेगा। उक्त पद हेतु अर्हताएं- रिक्ति पद – 150 है, पद का नाम- सुपरवाईजर, डाटा इन्ट्री, हेल्पर, टेक्नीशियन हैं, शैक्षिक योग्यता- डिप्लोमा, बीटेक, आई0टी0आई0(इलेक्ट्रिकल), स्नातक, हाईस्कूल, इण्टरमिडिएट, आयु-18-30 वर्ष (केवल पुरूष), वेतन -रू0 160000 से 220000 प्रतिवर्ष, जॉब लोकेशन-चेन्नई, नोएडा, गाजियाबाद है।नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल-https://rojgaarsangam.up.gov.in  एवंhttps://www.ncs.gov.in  पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले मंे प्रातः-10.30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें,  इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी