16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति में जोरदार टक्कर मार दिया। ट्रेलर के थक्के से बाइक के पीछे बैठी महिला की ट्रेलर से कुचलकर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भांवरकोल थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी दिनेश सिंह कुशवाहा अपनी पत्नी रेखा देवी (35) के साथ मुहम्मदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में नजदीकी रिश्तेदार को देखने गई थी। शाम के बाहर दिनेश अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर बाइक से घर भदौरा जा रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आ रहा तेज रफ्तार टेलर ने जीरो पॉइंट के कुछ दूरी आगे एनएच 31 पर जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। इस हादसे में दिनेश सिंह कुशवाहा तथा उनकी पुत्री को हल्की फुल्की चोटें आई हैं और वह बाल बाल बच गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद भेजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला रेखा देवी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि हादसे में घायल रेखा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई शव को मर्चरी में रखा गया है अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी