26.8 C
Varanasi
Monday, February 16, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस ने तीन गोतस्कर को किया गिरफ्तार, पांच गोवंश बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को तीन गोतस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पाँच गोवंश (दो गाय व तीन बछड़े) बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि यह गोवंश बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जाए जा रहे थे। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद एवं उनकी पुलिस टीम ने कठउत गांव के पास मेन रोड पर की।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चौथी राम पुत्र स्व. जगदीश, आनन्द कुमार पुत्र धीरज राम (दोनों निवासी ग्राम इग्लिसपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर) तथा गुफरान अली पुत्र हामिद हाश्मी निवासी सावट थाना दुर्गावती, जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य आरोपी सैफ पुत्र अख्तर निवासी नोनहरा मौके से फरार हो गया।पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे मुमताज निवासी नोनहरा के साथ मिलकर गोवंश को गौसपुर ले जाते हैं और नाव के माध्यम से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल में ऊँचे दामों पर बेचते हैं। पुलिस ने इस संबंध में थाना मुहम्मदाबाद में मुकदमा संख्या 324/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: करंडा क्षेत्र में सुनियोजित तरीके से लड़की का अपहरण: चर्चित ग्राम प्रधान पति समेत तीन पर एफआईआर दर्ज, तालाश में जुटी पुलिस

अपहरण कांड में चर्चित ग्राम प्रधान पति पर खुलेआम धमकी समेत अपराध का मुख्य सूत्रधार और संरक्षक जैसे लगे...

ख़बरें यह भी