16.1 C
Varanasi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

गाजीपुर: मैनपुर,करंडा संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


खंड शिक्षा अधिकारी करंडा ने पुरस्कार वितरण कर किया बच्चों का उत्साहवर्धन।

प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया अपना दमखम।


गाजीपुर। ग्राम सभा मैनपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय मैनपुर के प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी करंडा उदय चंद्र राय द्वारा  वाक्देवी मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन करते हुये किया गया। तत्पशचात कंपोजिट विद्यालय मैनपुर एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैनपुर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान दौड़,कबड्डी ,लंबी कूद,ऊंची कूद,पी टी,योग,सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रम आयोजित हुये। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल व शील्ड प्रदान कर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में मैनपुर,मानिकपुर कोटे,बक्सां,परमेठ,माहेपुर ग्राम सभा में स्थित परिषदीय कक्षा 1-8 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। संकुल स्तर पर सफल छात्र छात्राओं को ब्लाक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करना होगा और ब्लाक स्तर पर सफल छात्र छात्रायें जनपद स्तर पर आयोजित खेलकूद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ प्र जनपद-गाजीपुर अनन्त सिंह,ब्लाक अध्यक्ष करंडा अनिल कुमार,सुरेश प्रसाद चौरसिया, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ,चंद्रशेखर यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,गोपाल प्रजापति,इमरान अहमद,सुनील दूबे,अभिषेक यादव,सुशील प्रजापति ,बृजेश यादव,अवधेश यादव,रश्मि सिंह,पूनम यादव ,प्रियंका यादव, अंजलि सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिगत उपस्थित रही। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य इंटर कालेज मैनपुर करूणा सागर सिंह व संचालन प्रणव मिश्र सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय मैनपुर द्वारा किया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: इंडियन कॉरपोरेट प्रीमियर लीग के ट्रायल में चयनित हुए आरक्षी सतीश

गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आरक्षी सतीश यादव( नियुक्ति जनपद मिर्जापुर) द्वारा विगत वर्ष इंडिया पुलिस...

ख़बरें यह भी