28 C
Varanasi
Thursday, April 9, 2026
spot_img

गाजीपुर: एस्ट्रो ट्रुथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का भव्य उद्घाटन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जखनियां क्षेत्र के सिखड़ी गेल्हना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर महंत भवानी नंदन यति महाराज और भुड़कुड़ा मठ के महंत शत्रुध्न दास महाराज ने रिमोट का बटन दबाकर एस्ट्रो ट्रुथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन किया। ज्योतिष क्षेत्र में नए नवाचार के उद्देश्य से सिखडी़ गेल्हना निवासी सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा इसे लांच किया गया है। इस दौरान महामंडलेश्वर के गांव में पहुंचने पर श्रद्धालुओं व स्कूली बच्चों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पूरा क्षेत्र हर हर महादेव के नारों से गूंज रहा था। उद्घाटन के बाद उन्होंने परिसर में स्थापित मां दुर्गा के मंदिर में पूजन अर्चन किया। कहा कि इस संस्थान के शुरू हो जाने से ज्योतिष को तकनीकी का साथ मिलेगा और लोगों को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें भोजपुरी गायक अरविंद तिवारी ने गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया था। इस मौके पर भाजपा नेता विवेकानंद पांडेय, संस्थापक निमेष पांडेय, दीपक कुमार पाण्डेय (अधिवक्ता हाईकोर्ट), राजेश चौबे सेक्रेटरी ( दिव्य लोक आश्रम), पंकज पांडेय, अंजनी पांडेय, सुनील तिवारी, डॉ. रामविलास यादव आदि रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: फर्जी जीएसटी व आयकर अधिकारी बनकर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

फर्जी आईडी व मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद गाजीपुर। थाना शादियाबाद पुलिस ने फर्जी पहचान बनाकर आम जनता और...

ख़बरें यह भी