12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: कम्‍पोजिट विद्यालय डिलिया सदर के छात्रा कंचन का राज्‍य स्‍तर पर चयनित हुआ प्रोजेक्‍ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इंस्पायर मानक एवार्ड 2024-25 की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी तथा प्रोजेक्ट प्रतियोगिता राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, मलदहिया, वाराणसी में दिनांक 26 जुलाई, 2025 में संपन्न हुई थी, जिसमें कम्पोजिट विद्यालय डिलिया, सदर, गाजीपुर की कक्षा-07 की छात्रा कंचन का प्रोजेक्ट, जो स्वचालित नाली सफाई प्रणाली पर था, वो राज्य स्तर पर चयनित हुआ। इस प्रोजेक्ट को कंचन ने अपनी विज्ञान गाइड, डॉक्टर रितु श्रीवास्तव के मार्ग-दर्शन में बनायी थी। आज दिनांक 20.08.2025 को हेमन्त राव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजीपुर द्वारा कंचन को प्रशस्ति पत्र व मेडेल देकर प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया। साथ ही कंचन को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजयी होने व उज्ज्वल भविष्य के लिये असीम शुभ-कामनाएं भी दी गयीं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी