18.1 C
Varanasi
Sunday, March 22, 2026
spot_img

गाजीपुर: ईद पर करंडा थाना पुलिस सख्त : एसओ ने फ्लैग मार्च कर किया मस्जिदों का निरीक्षण, अराजक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर।  ईद-उल-फितर के मद्देनज़र करंडा थाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। शनिवार को थाना प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के बड़सरा और चोचकपुर स्थित मस्जिदों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के जरिए साफ संदेश दिया गया कि त्योहार पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसओ अशोक गुप्ता ने मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में खुद मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा इंतजामों को परखा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए कि हर हाल में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि ईद की नमाज केवल मस्जिदों और निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाएगी। सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज की अनुमति नहीं होगी, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्वों को खुली चेतावनी देते हुए एसओ ने कहा कि त्योहार की शांति भंग करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
गश्त के दौरान खिजिरपुर चौकी प्रभारी राजेश सिंह सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने वितरित किए लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति पत्र

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य 18 मार्च से चलकर 26 मार्च, 2026 तक...

ख़बरें यह भी