26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: गो-तस्करों पर पुलिस का कहर! पिकअप पर चढ़कर भागे, गोली खाकर गिरे, गोवंश बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जिले में अब गो-तस्करों की खैर नहीं! पिकअप में गोवंश लादकर फरार हो रहे दो शातिर तस्करों पर पुलिस ने सीधा गोली से जवाब दिया। एक बदमाश गोली खाकर जमीन चाटने लगा, दूसरा पलक झपकते ही हथकड़ी में जकड़ा गया। मौके से पांच गोवंश, तमंचा और पिकअप बरामद कर लिया गया। यह पूरी घटना मंगलवार की देर रात जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सामने आई। नगसर तिराहे पर रेवतीपुर पुलिस चेकिंग में जुटी थी, तभी सामने से आती एक पिकअप को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन तस्कर पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की नीयत से पिकअप दौड़ाते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष रेवतीपुर ने सूझबूझ दिखाते हुए RT सेट से गहमर पुलिस को अलर्ट किया और खुद भी पीछा करने लगे। गहमर पुलिस ने करहिया मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। खुद को चारों तरफ से घिरा देख तस्करों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने ऐसा सटीक फायर किया कि एक बदमाश के पैर में गोली धंसी और वह मौके पर ढेर हो गया। घायल बदमाश की पहचान इरशाद पुत्र जुमराती, निवासी ताजपुर कुर्रा, थाना दिलदारनगर के रूप में हुई है। उसका दूसरा साथी असगर पुत्र रविऊवल अंसारी, उसी गांव का रहने वाला, मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।मुठभेड़ के बाद पिकअप से पांच निर्दोष गोवंश, .315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए भदौरा सीएचसी भेजा गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी