30.1 C
Varanasi
Sunday, June 22, 2025
spot_img

गाजीपुर: हत्या की साजिश रचने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप

spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। जिले में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने आज सफलता हासिल की। हत्या की साजिश में नामजद शातिर अभियुक्ता ऊषा देवी को उसके घर से दबोच लिया गया। महिला की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।  प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर वीरेंद्र कुमार बरवार व उनकी टीम ने विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम डेहमा में छापेमारी कर ऊषा देवी (50) पत्नी शिवजी गिरी, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम डेहमा, थाना करीमुद्दीनपुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के खिलाफ मुकदमा संख्या 84/2025, धारा 103(1), 61(2) बीएनएस दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, ऊषा देवी पर एक सुनियोजित हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर में विश्वविद्यालय की चिंगारी: CM योगी के आगमन से पहले छात्रों का शंखनाद, कल DM को सौंपेंगे ज्ञापन!

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का गाजीपुर जनपद में 24 जून को संभावित आगमन...

ख़बरें यह भी