23.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026
spot_img

गाजीपुर: विभिन्न समस्याओं को लेकर लेखपालों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा पत्रक, अवैध वसूली का लगाया आरोप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




सैदपुर। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील के लेखपालों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा और गंभीर आरोप भी लगाए। लेखपालों का प्रतिनिधिमंडल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिलकर पत्रक सौंपने के बाद बताया कि हमें वेतन देने में जहां देरी की जा रही है, वहीं वेतन जारी करने के नाम पर वसूली का भी आरोप लगाया। यहां तक कि लेखपालों को हलका आवंटन करने में भी अनियमितता व मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि हमें वेतन काफी देरी से जारी किया जा रहा है। जिसके चलते हमारे सामने कई बार आर्थिक समस्या आ जाती है। कहा कि करीब एक माह की देरी से मई का वेतन जून के अंतिम सप्ताह में तो जून का वेतन जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी हुआ। अगस्त का वेतन तो अब तक नहीं मिल सका है। ऐसे में प्रमुख त्योहार भी बेरंग बीते। आरोप लगाया कि ये वेतन अवैध वसूली के लिए रोका जाता है। कहा कि अगर हमारा वेतन रोका जाता है तो उसके चलते लोन आदि पर लगने वाले जुर्माने की भी भरपाई की जाए। कहा कि बीते समय में भी इसकी शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष राहुल मौर्य, परमानन्द, बृजेश आदि रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी