भिखीचौरा निवासी समाजसेवी धनंजय सिंह उर्फ बच्चा सिंह करवाया शिवर नाली का पुनर्निर्माण
(रिपोर्ट – सुशील तिवारी)
गाजीपुर। रविवार को भिखीचौरा गांव के समाजसेवी धनंजय सिंह उर्फ बच्चा सिंह ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए अपने निजी खर्चे पर बवाड़े के पास स्थित काली माता मंदिर के समीप शिवर और नाली का पुनर्निर्माण कार्य संपन्न कराया।समाजसेवी लोग कहते हैं कि महामानव का अवतार है किसी के सुख में भले ही नहीं आते धनंजय सिंह लेकिन दुख में हमेशा खड़े रहते हैं,क्षेत्र में लोग कहते हैं जिसे राजनीति नहीं करनी गरीबों का दुख बाट कर सुकून मिलता है!कहां है लोग ऐसे बच्चा सिंह बड़ा उदाहरण है!
इस पुनर्निर्माण कार्य से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। शिवर की स्थिति लंबे समय से खराब थी, जिससे जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी रहती थी। अब नाली और शिवर के निर्माण से जल निकासी की व्यवस्था सुधरेगी और क्षेत्र स्वच्छ एवं सुगम रहेगा।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए समाजसेवी धनंजय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया और उनके इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही लोग आगे आते रहें तो गांव की तस्वीर बदल सकती है।







