21.8 C
Varanasi
Friday, February 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: भूसी की बोरियों में छिपी शराब की खेप पकड़ी गई: पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित दो तस्कर दबोचे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। थाना दिलदारनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूसी की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह चंदेल मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया। तलाशी लेने पर भूसी की बोरियों के भीतर छिपाकर रखी गई अवैध शराब की खेप बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 20 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब (960 पाउच, कुल 172.8 लीटर) तथा 10 पेटी किंगफिशर बीयर (240 केन, कुल 120 लीटर)
बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,20,528 रुपये बताई जा रही है। इसके साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार मौर्य (28)  पुत्र स्व. जंग बहादुर मौर्य, निवासी ग्राम सुलतानपुर गौर कोठवार बाजार, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर व राकेश कुमार उर्फ सोनू यादव (32) पुत्र दिनानाथ यादव, निवासी पीसी कॉलेज, थाना मुस्फील, जनपद बक्सर (बिहार) है।
बरामदगी के आधार पर थाना दिलदारनगर पर मु0अ0सं0-251/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होली पर्व पर खाद्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान: सवा दो लाख के खाद्य पदार्थ को किया सीज

गाजीपुर। आगामी होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य...

ख़बरें यह भी