10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडों से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कुचौरा गांव में रविवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्थानीय गांव निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे उसके खेत आराजी नंबर 558 पर कुछ लोगों ने जबरदस्ती खेत जोतना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव निवासी श्रीकांत यादव, बच्चन सूर्यकांत यादव, चमेली देवी पति स्वर्गीय राम वचन, आदित्य यादव और नाथ यादव ने मेरे पुत्र युवराज सिंह  को खेत जोतने से मना करने पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मैं और मेरा पुत्र युवराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। युवराज सिंह बेहोश हो गए, जबकि ग्रामीण अशोक दुबे, स्वर्गीय रागिनी दुबे, बसंतपुर हीरा केसरी, स्वर्गीय महावीर केसरी और सिद्धनाथ समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और जान बचाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि आरोपी लोगों ने धमकी दी कि यदि खेत पर गए तो हत्या कर दी जाएगी।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजनरायन ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी