गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 21 फरवरी से 23 फरवरी तक तीन दिवसीय भ्रमण समीक्षा के तहत भदोही के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ओपी शुक्ला व प्रशासनिक स्वास्थय सहायक मो० आबीद ने प्रथम दिन सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली पहुंचे। प्रभारी अधीक्षक डाॅ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेन्सी, लैब, लेबर रूम, फार्मेसी, वार्ड तथा साफ सफाई, रजिस्टर, रखरखाव का अवलोकन किया। ओपीडी, लेबर रूम, लैब देखकर मौजूद स्वास्थ कर्मियो को बधाई देते हुए शासन मंशा के अनुरूप कार्य करने के लिए सराहना किया। तत्तपश्चात आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवकली, तरांव, महमूदपुर पाली, कुर्बानसराय, सरायशरीफ, सिरगिथा का स्थलीय अवलोकन करते हुए सफाई, शौचालय, दवा, जांच रजिस्टर तथा रखरखाव अव्यवस्थित देखकर भङक उठे कड़ी चेतावनी देते हुए तत्तकाल ठीक करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर डाॅ. आकांक्षा सिंह, डाॅ. विशाल, डाॅ. अरविन्द, डाॅ. शादिया, डाॅ. संजूलता, बीपीएम प्रदीप सिंह, एलटी चन्द्रशेखर, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुनील, अभिषेक, फेकू यादव, ओमकार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, सरिता, उर्मिला, महेन्द्र, विवेकानंद आदि लोग मौजूद थे।
जरुर पढ़े







