31.1 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: फर्जी पत्रकारों की ब्लैकमेलिंग पर सख्ती की मांग, डीएम को पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा पत्रक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाज़ीपुर। जनपद में पत्रकारिता की आड़ में चल रही ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के खिलाफ अब असली पत्रकार खुलकर मैदान में उतर आए हैं। सोमवार को गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मिला और तथाकथित व फर्जी पत्रकारों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कुछ लोग स्वयं को पत्रकार बताकर ग्राम प्रधान, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, चिकित्सकों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम प्रधानों व सफाईकर्मियों को डराने-धमकाने के साथ अवैध वसूली कर रहे हैं, जिससे पत्रकारिता की साख को गहरी चोट पहुंच रही है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने दो टूक कहा कि फर्जी पत्रकार बनकर जो लोग पत्रकारों की छवि धूमिल कर रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐसे तत्वों की पहचान कर कठोरतम कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, विनय तिवारी, आलोक त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, शशिकांत तिवारी, सुनील सिंह, दुर्गविजय सिंह, बिनोद गुप्ता, मोनू सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: जमानिया में होली से पहले फ्लैग मार्च: एसपी ने दिखाई सख़्ती, होली मिलन समारोह से दिया भाईचारे का संदेश

गाजीपुर। होली, रमजान और त्योहारों के मद्देनज़र 3 मार्च को पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने थाना जमानिया क्षेत्र...

ख़बरें यह भी