22.7 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: साईंग्रेस प्ले स्कूल, साईपुरम् में धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व सर्व धर्म समभाव का संदेश बच्चों तक पहुँचाने का अनूठा प्रयास

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


ग़ाज़ीपुर जनपद के बबेड़ी क्षेत्र स्थित साईंग्रेस प्ले स्कूल, साईपुरम् में क्रिसमस पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाचार्य डॉ. स्मृति श्रीवास्तव ने किया।
विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लॉज़ की मनमोहक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएँ दी और कार्यक्रम में गीत, खेल और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।
अध्यापिकाएँ ट्विंकल, सुमन, मोनिका और आरती ने बच्चों को विशेष तैयारी कराई, जिससे सभी प्रस्तुतियाँ सफल रहीं। डॉ. स्मृति श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि सभी धर्म प्रेम, शांति और मानवता का संदेश देते हैं और बच्चों को इन मूल्यों से परिचित कराना आज की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाइयाँ वितरित की गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं।
साईंग्रेस प्ले स्कूल, साईपुरम् का यह क्रिसमस आयोजन सर्व धर्म समभाव की प्रेरणादायक मिसाल साबित हुआ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: होली के रंगों में डूबा मुहम्मदाबाद, धूमधाम से मनाई गई पारंपरिक होली

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद में होली का त्योहार नगर क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाया गया। नवापुरा–यूसुफपुर इलाके में पारंपरिक होली बारात जुलूस...

ख़बरें यह भी