18.8 C
Varanasi
Monday, February 23, 2026
spot_img

यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर : प्रधानाचार्य की मिलीभगत से सॉल्वर बैठाकर दिलाई जा रही थी परीक्षा, STF वाराणसी व दुल्लहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। यूपी बोर्ड की परिषदीय परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स वाराणसी और थाना दुल्लहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के बाबा भगेलू दास इंटर कॉलेज, करुई बहलोलपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दिलाते हुए सॉल्वर और विद्यालय प्रधानाचार्य को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार प्रधानाचार्य विध्यांचल यादव की देखरेख व मिलीभगत से बायोमैट्रिक जांच नहीं कराई गई और वास्तविक परीक्षार्थी शुभम यादव के स्थान पर शिवम यादव को परीक्षा में बैठाया गया। सूचना के आधार पर पहुंची टीम ने मौके से शिवम यादव (20 वर्ष) और प्रधानाचार्य विध्यांचल यादव (58 वर्ष) को बोर्ड कॉपी, OMR शीट, रजिस्ट्रेशन पत्र, प्रवेश पत्र व आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दुल्लहपुर में मु0अ0सं0 28/2026 धारा 319(2) बीएनएस तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: फाइव स्टार होटल का मैनेजर बताकर की शादी; अब बहू पर ससुर और मौसेरे भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव

गाजीपुर। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना...

ख़बरें यह भी