32.1 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img

गाजीपुर; दयाशंकर पाण्डेय बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, संगठन को मिली नई धार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। जिले की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति उपरांत जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में दयाशंकर पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से जिले की पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में घोषित इस नई कार्यकारिणी में संगठन को और मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति साफ नजर आ रही है। दयाशंकर पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी के मजबूत और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति के रूप में देखा जा रहा है। देवकली विकास खंड अंतर्गत हथौड़ी ( मण्डपा) निवासी दयाशंकर पाण्डेय लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा की यह नई टीम आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिसमें अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को प्रमुख स्थान दिया गया है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी पुलिस चेकिंग के दौरान धराया

गाजीपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट...

ख़बरें यह भी