21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंडा थाने की कमान संभालते ही इंस्पेक्टर राज नरायन ने कहा अपराधियों और चोरों पर कसेंगे नकेल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े





गाजीपुर। जिले के करंडा थाना क्षेत्र में अब अपराधियों समेत चोरों के लिए मुश्किल दिन शुरू हो गए हैं। बुधवार की शाम करंडा थाने की कमान संभालने वाले नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राज नरायन ने कार्यभार ग्रहण करते ही सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, जनता का सम्मान, अपराधियों पर नकेल, गौकशी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कराना पहली प्राथमिकता होगी।

कार्यभार संभालते ही पहला संदेश जनता का सम्मान, अपराधियों पर सख्ती:

अपने पहले ही दिन इंस्पेक्टर राज नरायन ने थाना परिसर में स्टाफ के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को नजरअंदाज न किया जाए। उन्होंने कहा, जनता को भरोसा दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, और जो भी इस शांति में बाधा डालने की कोशिश करेगा, उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा।



छवि और अनुभव:

इंस्पेक्टर राज नरायन इससे पहले भी जिले के सुहवल थाना में करीब दो माह तक सेवा दे चुके हैं। उससे पहले जौनपुर जिले के गौरा, सुरेरी, नेवडिया, सराय ख्वाजा थाने का कमान संभाल चुके हैं वहां भी इनका कार्यकाल शानदार रहा। ये एक सख्त संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में अभी हाल ही में सुहवल थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना को त्वरित खुलासा कर कार्रवाई और अपराध नियंत्रण की मिसाल देखी जा चुकी है। नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा और गौकशी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नवागत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजनरायन



स्थानीय लोगों में जागी उम्मीद:

करंडा थाना क्षेत्र के नागरिकों ने नए थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में बढ़ते चोरी पर लगाम लगेगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: संपूर्ण समाधान दिवस: 365 शिकायती पत्र में 43 का हुआ निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सेवराई में अविनाश कुमार, की...

ख़बरें यह भी