गाजीपुर। थाना जमानिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 361/2025, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक दिनेश सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर फुल्ली नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त विवेकानन्द सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त विवेकानन्द सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव (32), पुत्र रामउछाह उर्फ मन्नू यादव निवासी ग्राम शेरपुर, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह मय फोर्स, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
जरुर पढ़े







