16.1 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: 85 लाख की हेरोइन संग शातिर तस्कर को पुलिस ने दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। थाना जमानिया व एएनटीएफ  पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 425 ग्राम नाजायज हिरोईन व एक एन्ड्राईड मोबाईल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 85 लाख रुपए बताई गई है।
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को  थाना जमानिया व  एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हिरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र नथुनी राम को 425 ग्राम मादक पदार्थ हिरोईन के साथ पाण्डेय मोड़ से दिलदारनगर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर  विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिहं थाना- एएनटीएफ मय टीम जनपद गाजीपुर तथा उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा मय टीम थाना जमानिया जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: जमानिया में होली से पहले फ्लैग मार्च: एसपी ने दिखाई सख़्ती, होली मिलन समारोह से दिया भाईचारे का संदेश

गाजीपुर। होली, रमजान और त्योहारों के मद्देनज़र 3 मार्च को पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने थाना जमानिया क्षेत्र...

ख़बरें यह भी