गाजीपुर। थाना भांवरकोल की टीम ने एक शातिर को महिन्द्रा पिकप में लदे 6 राशि गोवंश, 3 रस्सी, 1 देशी कट्टा .315 बोर और 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार कर पूरे जिले में अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भेजा। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में 24 फ़रवरी को अजईपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 46/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी राज करन सिंह (36 वर्ष) पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम सोन का पुरवा, पचमहुआ, थाना बागराय, जनपद प्रतापगढ़ है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आयुध अधिनियम व गोवंश निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
जरुर पढ़े







