29.2 C
Varanasi
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: देवरिया के प्राथमिक शिक्षक की आत्महत्या: बीएसए पर गंभीर आरोप , गाजीपुर में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। देवरिया जनपद के प्राथमिक शिक्षक कृष्ण मोहन ने शनिवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि बीएसए देवरिया शालिनी श्रीवास्तव द्वारा घूस की मांग को लेकर न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रकरण को एक वर्ष तक लंबित रखा गया और बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मौत से पहले शिक्षक ने एक भावुक वीडियो बनाया और चार पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें शिक्षा विभाग के कथित भ्रष्ट तंत्र का काला चिट्ठा उजागर किया गया है।
इस हृदयविदारक घटना के विरोध में इंटर कॉलेज करंडा, गाजीपुर में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के निवर्तमान उपाध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम ने कहा कि यह घटना पूरे शिक्षक समाज के लिए गहरा सदमा है। बीएसए द्वारा घूस के लिए प्रताड़ित किए जाने से एक शिक्षक की जान जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोषियों के निलंबन व गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति दी जाए, घूस की कथित राशि वापस कराई जाए तथा बीएसए को तत्काल निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो संगठन रणनीति बनाकर प्रत्येक जनपद में परिषदीय परीक्षाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा।
शिक्षक नेता अभिषेक राय ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर शिक्षकों के भविष्य और सम्मान की रक्षा की जाए। वहीं शिव कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने कहा कि यह हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई है, जिसे सड़क से सदन तक उठाया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में शिवकुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, अमजद अली खां, अभिषेक राय, रंजना सिंह, उमापति यादव, आसिफ इकबाल फारुखी, सुनील दुबे, बबलू खरवार, पप्पू यादव, विक्की खरवार, विनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागीय योजनाओ का किया समीक्षा और दिए निर्देश

गाजीपुर। जिले के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथ न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश रवीन्द्र...

ख़बरें यह भी