22.1 C
Varanasi
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

गाजीपुर: सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला कारागार, गाजीपुर का श्रीमती अर्चना-।।, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा औचक निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता एवं जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा कारागार बंदियों के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन व सायं का भोजन के संबंध में जानकारी ली गयी।
सचिव द्वारा जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव द्वारा बीमार बंदियो के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को उचित निर्देश दिया गया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरों से बचाव हेतु दवा की छिड़काव आदि के लिए निर्देशित किया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी