22.1 C
Varanasi
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

गाजीपुर: एनएसएस शिविर में जो सेवा और अनुशासन का पाठ पढ़ा वे जीवन भर काम आयेगा : प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य समापन मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रो. विनय कुमार दुबे, प्रो. संजय चतुर्वेदी और डॉ. शैलेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं में स्वयंसेवा के माध्यम समाजिक जिम्मेदारी, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व छमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है। स्वयंसेवकों को  समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित करते हुए  उन्होंने कहा कि एनएसएस के विशेष शिविर में सात दिनों तक जो सेवा एवं अनुशासन का पाठ पढ़ा और सीखा है वह जीवन में सदैव काम आने वाला है।
शिविर के अंतिम दिन मुख्य रूप से ‘मतदाता जागरूकता’ अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना की थीम पर आधारित शानदार रंगोली सजाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। विगत सात दिनों के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे भाषण, निबंध लेखन और रंगोली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन और नेतृत्व चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्र राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज कुमार यादव और डॉ. अतुल कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंकज कुमार यादव ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शिविर के विधिवत समापन की घोषणा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी और भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी