27.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गाजीपुर: अपराध निरोधक समिति की ओर से जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध निरोधक समिति ने 24 सितंबर को जिला जेल में मेडिकल कैंप का आयोजन कर त्वचा रोग से पीड़ित 135 मरीजों का परीक्षण कर दवा का वितरण किया। जिला जेल में मौजूदा समय में कुल 663 बन्दी निरुद्ध है। बंदियों में दाद खाज खुजली और दिनाय आदि से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने समिति के अध्यक्ष अभिषेक  कुमार सिंह से चिकित्सा शिविर की मांग की थी। इस जरूरत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आनंद मिश्रा के सहयोग व समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में मेडिकल कैंप का आयोजन किया। जिसमें मरीजों ने मुफ़्त परीक्षण, सलाह और दवा का लाभ प्राप्त किया।इस मौक़े पर डॉक्टरों की टीम में डॉ प्राची शर्मा, डॉ संतोष कुमार यादव,  फार्मासिस्ट रोहित प्रकाश , जेल के डॉ जितेंद्र कुमार , फार्मासिस्ट भुवनेश्वर कुमार ने पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया।समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि 1938 में स्थापित समिति जेल में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुधार आदि के दिशा में लगातार कार्य कर रही है। जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और रवींद्र सिंह, ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की है।इस मौके पर समिति के, सुजीत कुमार सिंह , निशांत सिंह,इंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अंधऊ- चौकिया बाईपास फोरलेन के निर्माण के लिए मिले कुल 39 करोड़ 48 लाख

गाजीपुर। जनपद के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई...

ख़बरें यह भी