23.1 C
Varanasi
Friday, February 13, 2026
spot_img

गाजीपुर: करोड़ो के अवैध मादक पदार्थों को पुलिस ने कराया नष्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े





गाजीपुर। पुलिस द्वारा विनष्टीकरण कराये गये (अवैध गांजा,हेरोइन, नशीला पाउडर ) जिसकी अनुमानित कीमत करीब रु0 05 करोड़ 74 लाख 46 हजार 625 रुपए है।
पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में  जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा एक दर्जन से अधिक अभियोगों से संबंधित अवैध मादक पदार्थों का निस्तारण करते हुए विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गयी।
बताया गया कि न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही के क्रम में बुधवार 24 सितम्बर को सम्पन्न हुई। जनपद के पांच  थानों(जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी, दुल्लहपुर, भुड़कुड़ा, सादात, जमानियाँ) पर पंजीकृत कुल तेरह अभियोगों से सम्बंधित कुल 84.659 किग्रा  मादक पदार्थों (अवैध गांजा,हेरोइन, नशीला पाउडर) का विनष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई जनपद गाजीपुर के  थाना कासिमाबाद क्षेत्रांतर्गत स्थित सिलिकान बेलफेयर सोसायटी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के इन्सिनेटर द्वारा कराया गया। विनष्टीकरण किये गये मादक पदार्थों  की कुल अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ 74 लाख 46 हजार 625 रु बतायी गयी है ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से गाजीपुर समेत पूरे क्षेत्र...

ख़बरें यह भी