15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: गंगा घाटों पर सजेगा छठ महापर्व: व्रती महिलाओं का ट्रिपल लेयर से सुरक्षा करेगा नगर पालिका

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। छठ महापर्व आरंभ होने वाला है, ऐसे में गाजीपुर के नगर पालिका इलाके के अंतर्गत आने वाले गंगा घाट को लेकर नगर पालिका की जिम्मेदारियां बढ़ गई है. लेकिन नगर पालिका ने इस बार व्रती महिलाओं और गंगा में स्नान करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए ट्रिपल लेयर की तैयारी कर लिया है. जिसके लिए गंगा के पानी में जहां बैरिकेडिंग किया जाएगा, वहीं उसके पार 150 नाव और नाविक के साथ ही गोताखोर लगाए जाएंगे. वहीं इस पार जाल भी लगा दिए जाएंगे ताकि किसी को भी डूबने की तनिक भी गुंजाइश नहीं हो. साथ छठ पूजा के वक्त सभी गंगा घाटों की ड्रोन से निगरानी भी किया जाएगा।
आस्था का महापर्व छठ पूजा जो चार दिनों का पर्व बताया जाता है, जो नहाय खाय से आरंभ होकर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के बाद समाप्त होता है. यह पर्व काफी कठिन पर्व में माना जाता है और यह गंगा घाट के किनारे किया जाता है. ऐसे में गाजीपुर शहर में कुल 34 गंगा घाट पर प्रति महिलाओं के द्वारा छठ पूजा किया जाएगा. जिसको लेकर अब जिला प्रशासन के साथ ही साथ नगर पालिका प्रशासन की जिम्मेदारियां बढ़ गई है. वहीं अब सभी गंगा घाटों पर नगर पालिका के द्वारा सफाई व्यवस्था के साथ ही उसके सुंदरीकरण के काम जोरों शोर पर किए जा रहे हैं.
इसको लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी 34 गंगा घाटों के पानी में नगर पालिका के द्वारा बैरिकेडिंग का कार्य कराया जाएगा, ताकि कोई भी श्रद्धालु उसे बैरिकेडिंग को पार न करे. साथ ही बैरिकेडिंग के पास करीब 150 नाव और नाविक भी लगाए जाएंगे. कभी भी आपात स्थिति में किसी कारण यदि कोई श्रद्धालु पानी में चला गया तो उसे नावीकों के द्वारा तत्काल बचाया जा सके. इतना ही नहीं बेरीकेटिंग के उस पार जहां नाव रहेगी.
वहीं बैरिकेडिंग के अंदर जाल भी लगाया जाएगा. साथ ही व्रती महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं आराम से नहाने के बाद अपने कपड़े बदल सके और उन्हें शर्मिंदगी ना उठाना पड़े. इसके अलावा गंगा घाटों की रंगा पुताई कर उसे सुंदर रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा सभी गंगा घाटों पर भगवा कलर में झंडा भी लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को भक्तिपूर्ण माहौल का एहसास हो सके. इसके अलावा नगर पालिका इलाके के अंदर अंतर्गत आने वाले सभी गंगा घाटों का ड्रोन से निगरानी की जाएगी और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी होने पर तत्काल वहां पर राहत पहुंचाने का भी कार्य किया जाएगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी